केरल मैं जानवरों के साथ दुर्व्यवहार का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना को सुनकर आपकी रूह काँप जायेगी कि कोई इंसान आखिर कैसे किस हद तक दरिन्दगी कर सकता है।
मामला केरल के मलकपुरम जिले का है। यहाँ कुछ शरारती तत्वों ने एक गर्भवती हथिनी को पटाकों से भरा अनानास खिला दिया पटाखे हथिनी के मुँह मैं फट गए और हथिनी समेत उसके गर्भ मैं पल रहे उसके बच्चे की भी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि भूखी गर्भवती हथिनी भोजन की तलाश मैं जंगल से बाहर आ गयी वो गाँव मैं भटक गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत की और उसे अनानास मैं पटाखे भर के खिला दिया
भूख से बेहाल उस हथिनी ने वो अनानास खा लिया और कुछ ही देर बाद उसके पेट के अंदर पटाखे फटने लगे जिससे उसका मुँह और सूंड फट गई।
पटाखे से भरे अनानास खाने के बाद हथिनी बेलियार नदी तक गयी और बस वही पर खड़ी रही फ़ोटो मैं देखा जा सकता है कि हथिनी अपने सूंड को पानी के भीतर करके खड़ी है ताकि उसे असहनीय दर्द से कुछ राहत मिल सके।
सूचना मिलने के बाद पहुँची रेस्क्यू टीम हथिनी को लेकर आयी इसके कुछ ही देर बाद हथिनी ने दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक घटना की एक वन अधिकारी ने जानकारी दी वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि उसने हर किसी पर भरोसा किया पर जब वो अनानास उसके पेट मैं फटा तो वह दंग रह गयी और अपने बारे मैं ना सोच कर अपने 18-20 महीने के बच्चे के बारे मैं सोच रही थी इस हथिनी ने किसी ब्यक्ति को नुकसान नहीं पहुँचाया। वन अधिकारी के पोस्ट के बाद सोसल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग अलग-अलग तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं
इस खबर मैं बस इतना ही
Follow for more informative video



इंसानियत नहीं रही अब इंसानों मै
ReplyDeleteतो फायदा नहीं इस इंसान को बचाने से
😑😑
ReplyDelete